Trending
Sampuran Samadhan Divash के अवसर पर ज़िलाधिकारी ने जनपद की तहसील नौगांवा में फरियादियों की शिकायतो को सुना दिये समय बद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश *
अमरोहा/यूपी:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में तहसील नौगांवा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए हुए प्रकरणों का तत्काल कराया जाए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कोई भी शिकायत न रहे लंबित – जिलाधिकारी*
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर पर कोई भी शिकायत लम्बित नही रहनी चाहिए, उसका तत्काल निस्तारण किया जाये सभी अधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल को प्रति दिन अवश्य चेक करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का शीघ्रता से समाधान गुणवत्ता पूर्ण वास्तविकता से करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिकायत के निस्तारण में गुणवत्ता की कमी पाई जाती है तो सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर चकरोड तालाब आदि पर कब्जा मुक्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें अगर कोई जमीन सम्बन्धी शिकायत आती है तो संबंधित पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देकर कहा कि जो शिकायतें सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई हैं उन शिकायतों की जांच की जाये और आने वाली शिकायतों का निस्तारण शीघ्र अतिशीघ्र किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण विभाग, चकबंदी, आपूर्ति आदि अन्य विभागों की शिकायतो सहित कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर हुआ है शेष शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारित कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को दिये। तहसील समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी ने श्रम कल्याण विभाग द्वारा मृत्यु एवं दिव्यांगता योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के 05 आश्रितों को दो दो लाख के प्रत्येक को FD प्रमाण पत्र दिया । और बालिका आशीर्वाद के रूप में 05 लाभार्थियों को 25, 25 हजार रु की एफ डी दी गयी ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह, उपजिलाधिकारी नौगांवा बृजपाल सिंह, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार नौगांवा सहित अन्य अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
