Trending
ऑपरेशन क्लीन – 2 के अन्तर्गत थाना गजरौला में की गई कुल 24 दोपहिया वाहनों की निलामी
अमरोहा पुलिस द्वारा अब तक कुल 333 वाहनों की नीलामी कर 47 लाख 31 हजार 384 रुपये का किया गया राजस्व प्राप्त
अमरोहा (सब का सपना):- थाना परिसर व परिसर के बाहर बेतरतीब तथा बेहिसाब संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं । इन वाहनों से थाने की काफी अधिक भूमि व्यर्थ हो जाती है व दैनिक थाना कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा जिले के सभी थानों के भ्रमण के दौरान पाया गया था कि थाना परिसर में लम्बे समय से काफी संख्या में लावारिस, मालमुकदमाती व एम0वी0 एक्ट में सीजशुदा वाहन खड़े हैं। जो धूप, गर्मी, बरसात की वजह से जंग लगकर धीरे-धीरे नष्ट हो रहे हैं।
जिस कारण से न्यायिक प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न होता है साथ ही राष्ट्रीय सम्पत्ति की हानि हो रही है। वाहनों के क्षरण के कारण थाना परिसर में रहने व आने-जाने वालो व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की सम्भावना बनी रहती है। थाना परिसर में लम्बे समय से खड़े वाहनों के सम्बन्ध में समय-समय पर न्यायालय द्वारा निर्देश दिये गये है।
उच्चतम न्यायालय में स्पेशल लीव पिटीशन (क्रिमिनल) सं0 2745/2002 सुन्दर भाई अम्बालाल देसाई बनाम गुजरात राज्य में प्रदत्त व्यवस्था के क्रम में थाने में खड़े वाहनों के निस्तारण हेतु अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाने पर खड़े माल मुकदमाती व अन्य वाहनों के निस्तारण हेतु जनपद अमरोहा में ‘आपरेशन क्लीन-2’ प्रारम्भ किया गया। ‘आपरेशन क्लीन-2’ के अन्तर्गत सभी थानों को चरणबद्ध एवं समयबद्ध लक्ष्य दिया गया। सक्षम न्यायालय से आदेश प्राप्त कर ‘आपरेशन क्लीन’ के अन्तर्गत कार्यवाही प्रचलित है।
सोमवार को क्षेत्राधिकारी धनौरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार थाना गजरौला, मजिस्ट्रेट राजपाल सिंह नायब तहसीलदार तहसील धनौरा अमरोहा एचएम हे0का0 104 नवेद खाँ थाना गजरौला जकी गठित कमेटी द्वारा थाना गजरौला में लम्बित सीज शुदा (एमवी एक्ट) कुल 24 दोपहिया वाहन वाहनों की नीलामी थाना गजरौला परिसर में विधि सम्मत तरीके से करायी गयी। जिससे कुल नीलामी की धनराशि कुल ₹ 81,000/- का राजस्व प्राप्त हुआ। जिसको राजकीय कोषागार में जमा कराया जायेगा। इससे पहले भी जनपद के थानों में अलग-अलग नीलामी की गई है जिसमें अब तक
कुल 333 वाहनों की नीलामी कर ₹ 47,31,384/-(47 लाख 31 हजार 384 रुपये) राजस्व प्राप्त किया गया है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
