Connect with us

Sambhal news

पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं पर खुलकर हुई चर्चा, कानून व्यवस्था में सहयोग और साइबर जागरूकता पर जोर

Published

on

बहजोई/संभल(सब का सपना):- पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में गुरुवार को बहजोई स्थित पुलिस लाइन के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस पेंशनर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

पेंशनर्स को अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग करके जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया गया। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों के खतरे को देखते हुए सभी पेंशनर्स को इस संबंध में जागरूक किया गया ताकि वे खुद सुरक्षित रहें और अपने परिजनों व आसपास के लोगों को भी सतर्क कर सकें।इस दौरान पेंशनर्स को स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा, कानूनी सहायता प्राप्त करने और शिकायत निवारण के लिए उपलब्ध तंत्र के बारे में भी बताया गया। बैठक में पेंशनर्स को अपनी समस्याएं और अनुभव खुलकर साझा करने का पूरा अवसर दिया गया। उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से नोट किया गया और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने कहा कि इस तरह की बैठकों से पुलिस परिवार और सेवानिवृत्त कर्मियों के बीच संवाद मजबूत होता है, जिससे स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो पाता है। बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशनर्स के बीच सहयोग की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें समाज व पुलिस के साथ जोड़े रखना था।बैठक में बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की।

Trending