Connect with us

उत्तर प्रदेश

युवा राष्ट्रीय लोकदल अमरोहा की संगठन समीक्षा बैठक सम्पन्न, चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

Published

on

हसनपुर/अमरोहा (सब का सपना):- युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल के दिशा-निर्देशानुसार मंगलवार को युवा राष्ट्रीय लोकदल अमरोहा द्वारा नगर पालिका परिषद हसनपुर में संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि से पूर्व आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों, भूमिका एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुण्यतिथि को किस तरह जन-जन तक पहुंचाया जाए, इसकी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की समीक्षा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कुमार बाफर ने की। अध्यक्षता क्षेत्रीय महासचिव, रूहेलखंड जनाब मुजाहिद चौधरी ने की तथा संचालन जिलाध्यक्ष युवा राष्ट्रीय लोकदल अमरोहा इरकान अली ने किया।बैठक में युवाओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और चौधरी चरण सिंह की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बांके सिंह चौहान, शहजाद ख़ान, अरबाज़, अज़ीम, राजकुमार चौहान, तस्लीम मोहम्मद, अहमद गुफरान, फहीम मलिक सहित दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending