Trending
परिवहन प्रवर्तन अधिकारी ने अनाधिकृत संचालन करने वाली कुल 10 बसों को सीज कर किया चालान
अमरोहा (सब का सपना):- जिले में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर परिवहन विभाग अनाधिकृत यात्री वाहनों के खिलाफ कड़ा अभियान चला रहा है। यह अभियान बीती कल से जारी है और आज भी पूरे जोर-शोर से चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। पहली टीम का संचालन स्वयं महेश शर्मा ने किया, जबकि दूसरी टीम पीटीओ सुधीर सिंह के साथ तैनात की गई।
आज अभियान मुख्य रूप से जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों पर केंद्रित रहा। ब्रजघाट बॉर्डर से हसनपुर रोड, जोया टोल प्लाजा से मुरादाबाद बॉर्डर तथा धनौरा रोड पर विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान अनाधिकृत संचालन करने वाली कुल 10 बसों को सीज कर चालान किया गया। सीज वाहनों को गजरौला और अमरोहा रोडवेज बस स्टैंड में रखा गया।साथ ही, घने कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप की जांच भी की गई। इस नियम का उल्लंघन करने पर 20 वाहनों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई हुई।
ओवरलोडिंग के मामले में भी 4 वाहनों को सीज किया गया।इस सख्त कार्रवाई से चालकों और वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया। कुछ चालक वाहनों को तेज गति से भगा कर भागने का प्रयास करने लगे, तो कुछ हाईवे छोड़कर संकरी सड़कों पर मुड़ गए। लेकिन प्रवर्तन टीमों ने सूझबूझ और सावधानी से सभी को रोका और कार्रवाई पूरी की। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
