Connect with us

bjp news

Sambhal भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा को मिल रहा संभल में भरपूर समर्थन,हर हर मोदी घर घर मोदी के नारों से गूंजी असमोली विधानसभा

Published

on

संभल/यूपी[इस्लाम अली]:- लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा असमोली के मंडल देहपा के विभिन्न गांवों कल्यानपुर, अख्तयारपुर, रामपुर, बसई, पाली की मढैया, पाली, एचबाड़ा डींगर, गैलुआ, सिंहपुर सानी में आयोजित हुई जन आशीर्वाद यात्रा।

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा आज असमोली विधानसभा के कई गांवों में पहुंची जिसका नेतृत्व संभल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वरलाल सैनी ने किया। सैनी ने लोगों के जाकर लोगों से उनका आशीर्वाद मांगा। इसके साथ ही जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा की जीत के बाद संभल विकास की नई ऊंचाईयों को छूएगा क्षेत्र की हर समस्या को हल करना ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के विषय में बताया
इस यात्रा में जनता ने अलग अलग तरीके से परमेश्वर लाल सैनी जी को समर्थन दिया एवं उनका सम्मान किया।

इस यात्रा के दौरान मंडल अध्यक्ष संभल जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह., क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अंजू चौधरी, संभल ब्लाक प्रमुख पति कुलदीप चहल जी, उदयवीर सिंह जी, देहपा मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र जी, जिला मंत्री विपिन गुप्ता जी के साथ कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending