Trending
Pm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
अमरोहा (सु.वि.):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सम्बंध में वैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक पीएम सूर्य घर पोर्टल पर पंजीकरण / आवेदन कराकर लक्ष्य को पूर्ण किया जाए ।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को 20000 का जो लक्ष्य दिया गया है उस लक्ष्य को अधिक से अधिक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरुक कर पूर्ण किया जाए । कहा कि यह सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना के तहत बिजली बिल में अधिक से अधिक बचत हो सकेगी और लोगों को लाभ मिल सकेगा। कहा यह योजना अवश्य उपभोक्ताओं के हित के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, इसके फायदे के बारे में भली भांति लोगों समझाया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नगर पालिका और नगर पंचायत को जो लक्ष्य दिया गया है उस लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। इसी प्रकार अधिशासी अभियंता विद्युत को जो पीएम सूर्य घर योजना का लक्ष्य दिया गया है उसको पूर्ण करें । जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी बिल्डिंग में रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाया जाए।
परियोजना अधिकारी यू पी नेडा ने बताया कि इस योजना के तहत एक किलोवाट की लागत 65000 होगी जिसमें 45000 रुपए का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा ,इसी प्रकार 2 किलो वाट की लागत 130000 होगी और सरकार का अनुदान ₹90000 होगा, 3 किलोवाट से 10 किलोवाट के लिए सरकार द्वारा दिए जाने अनुदान 10800 रुपए होगा । एक माह में सब्सिडी सोलर प्लांट कमिश्निंग के उपरांत डीबीटी द्वारा उपभोक्ता के खाते में आ जाएगी। उपभोक्ता को जन समर्थन पोर्टल पर अप्लाई करना होगा ।
इस योजना के तहत बिजली बिल में दो तिहाई की बचत हो सकेगी। बैंक द्वारा दिए जाने वाले लोन में 7% का ब्याज लगेगा , तीन किलो वाट का प्लांट मात्र 1800 की आसान ई एम आयी पर लगाया जाएगा।सोलर पैनल की कार्य क्षमता अवधि 25 वर्ष होगी।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप जिला विकास अधिकारी उपनिदेशक कृषि जिला विद्यालय सहित अन्य संबंधित यूपी नेडा के पदाधिकारी और वेंडर मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
-
अपराध1 year agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
