अपराध
पुलिस ओर ग्रामीणों को मिली मृत गाय, मौके से गौकशी करने के औजार और बिना नंबर की बाइक बरामद
नौगांवा सादात/अमरोहा (श्याे सिंह) सब का सपना:- सोमवार को देर शाम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दो व्यक्ति गाय को बांधकर जंगलो की तरफ ले जा रहे थे। जिन्हें ग्रामीणों ने देख लिया। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा हल्का इंचार्ज व डायल 112 को ग्रामीणों के द्वारा जंगलों में गाय को ले जाने की बात बताई गई। जिसके बाद दरोगा व डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। जहां ग्रामीणों के साथ गाय को तलाशा गया तो मृत गाय में मिली।
मिली जानकारी के मुताबिक गाजरपुर व सैदपुर इम्मा के खेतों के बीच दो व्यक्ति अपने खेत की तरफ गाय को लेकर जा रहे थे। जब ग्रामीणों ने गाय को खेतों की तरफ ले जाते हुए देखा तो ग्रामीणों को दोनों पर शक होने लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डॉयल 112 व हल्का पुलिस ग्रामीणों के साथ मौके पर जाने लगी तो वहां से दो व्यक्ति भागते हुए दिखाई दिए। और मौके पर गर्दन कटी हुईं गाय मिली। जिसके पास गौकशी करने के औजार, व वीना नंबर की मोटरसाइकल स्पलेंडर प्लस बरामद हुई हैं। मौके पर सी ओ नौगावां भी पहुंच गए। जिसके बाद मृत गाय को दफना दिया गया है। मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। जानकारी मिलने पर करणी सेना के शिवम राजपूत मौके पर पहुंच गए। और आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग करने लगे। सीओ नौगांवा व थाना प्रभारी सुनील कुमार द्वारा जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजने की बात कही गई।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
