अपराध
बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
बुलंदशहर (मनोज गिरि) सब का सपना:- जनपद के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों द्वारा बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट का बुलंदशहर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा प्रेस वार्ता कर खुलासा किया गया। जिसमें जानकारी देते हुए श्लोक कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद में बाइक सवार बदमाशों द्वारा बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 190000 रुपए लूट की पुलिस को जानकारी मिली थी
जिसके बाद से सिकंदराबाद सीओ पूर्णिमा सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। साथ ही उनके द्वारा तीन टीमों का गठन कर जल्द से जल्द घटना का सफल अनावरण करने के लिए तीनों टीमों को लगा दिया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इस घटना का खुलासा हो सका है। जिसमें पुलिस ने लूटी गई धनराशि में से ₹50000 घटना में प्रयुक्त बाइक एवं अवैध असलाह सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
जिसमें पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के बाद यह भी निकल कर सामने आया है कि पीड़ित द्वारा 1 लाख 90 हजार रुपए की लूट की जानकारी गलत दी गई थी। पीड़ित के केवल 86 हजार रुपए लूटे गए थे। जिसमें से पुलिस द्वारा पीड़ित के प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए ₹50000 बरामद कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
