Trending
पुलिस कर्मियों ने जीव जंतुओं के लिए की दाना पानी की व्यवस्था
संभल (सब का सपना):-अक्सर आपने देखा होगा कि आज भी पुलिस की वर्दी पहने यदि किसी युवक को देख लिया जाए तो उससे एक अलग सा खोफ बनने लगता है हालांकि सरकार और पुलिस अधिकारियों के द्वारा बार-बार कहा जाता है कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है, पुलिस आपकी मित्र है। पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है लेकिन उसके बाद भी पुलिस विभाग में काफी लोग ऐसे होते हैं जो पुलिसिया छवि को बदनाम करने का कार्य करते हैं।
वही पुलिस विभाग में काफी लोग बहुत बेहतर होते हैं जो समाज के लिए एक मिसाल की तरह काम करते हैं। आज एक ऐसी ही पहल संभल पुलिस के द्वारा की गई है। जहां संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई व अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने जनपद के समस्त थानों को निर्देश दिए की भीषण गर्मी है और गर्मी को देखते हुए आगंतुकों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाए। थाना प्रभारीयो ने आदेश को धरातल पर उतारते हुए शीतल पेयजल की व्यवस्था की लेकिन उन्होंने मानवीय चेहरा दिखाते हुए जीव जंतुओं के लिए भी दाना पानी की व्यवस्था की।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
