Connect with us

Trending

ट्रस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने बाइक सवारों को निशुल्क हेलमेट किए वितरित

Published

on

संभल (सब का सपना):- मंगलवार को ट्रस्ट ऑफ इंडिया की टीम के द्वारा संभल तिराह चंदौसी पर नागरिक सुरक्षा कार्यक्रम के माध्यम से बाइक सवारों को यातायात नियमों के विषय में अवगत कराया गया तथा ट्रस्ट के माध्यम से निशुल्क हेलमेट वितरण का कार्यक्रम भी किया गया।

ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नितिन राघव एडवोकेट ने कार्यक्रम के दौरान सभी बाइक सवारों को संदेश दिया कि हेलमेट का उपयोग मात्र चालान से बचने के लिए नहीं किया जाना चाहिए बल्कि आपकी जान की सुरक्षा हेतु के लिए भी किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में यातायात पुलिस प्रभारी दुष्यंत बालियान एवं एडवोकेट ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के सभी लोग मौजूद रहे।

पुलिस के साथ मिलकर बाइक सवारों को हेलमेट लगाने के लिए व कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नितिन राघव एडवोकेट, आमिर खान एडवोकेट, सौरभ गिरी एडवोकेट, विकास कुमार एडवोकेट, मनोज कुमार एडवोकेट अन्य सभी लोग मौजूद रहे।।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending