Trending
पुलिस में 12 घंटे के अंदर ऑटो चोरी का किया खुलासा
चोरी किए गए ऑटो सहित दो शातिर चोर पुलिस ने किए गिरफ्तार
बुलंदशहर (मनोज गिरि) सब का सपना:- जनपद के थाना अरनिया पुलिस ने 12 घंटे के अंदर चोरी हुए ऑटो का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार जिसके उपरांत जानकारी देते हुए बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि थाना अरनिया पुलिस अब से करीब 12 घंटे पहले एक ऑटो चोरी की मुजीब पुत्र जहीर खान निवासी कस्बावे थाना जवा जनपद अलीगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद से ही पुलिस ऑटो की तलाश मे गंभीरता के साथ जुट गई एवं अपनी कड़ी मेहनत और लगन के चलते महज 12 घंटे के अंदर चोरी किए गए ऑटो के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। साथ ही बताया कि रिंकू चौहान पुत्र अशोक सिंह निवासी गांव वह थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर बंटी पुत्र राजपाल निवासी गांव खुरियावली थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर के रूप में पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान हुई है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों से एक ऑटो थ्री व्हीलर एक मोबाइल फोन एवं दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों पर अब से पूर्व में भी थाना अरनिया क्षेत्र में विभिन्न मुकदमे दर्ज है
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
