उत्तर प्रदेश
लगभग पाॅच लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- जनपद में 08 दिसम्बर, 2024 से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने और आमजन को जागरूक करने के लिए शनिवार दिनांक 07.12.2024 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सिविल लाइंस क्षेत्र में पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई।सांसद,राज्य सभा तेजवीर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर तहसील कलैक्टेट, पुलिस लाइन एवं राजीव भवन के मार्ग पर निकाली गयी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अजय कुमार वर्मा ने बताया कि छः दिन तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में पहले दिन बूथ पर दिनांक 08.12.2024 और अन्य पाॅच दिन घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पोलियो की दवा पाॅंच वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के लिये आवश्यक है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा रोहितास सिंह ने बताया कि जिले भर में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान से लगभग 4,92,844 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जनपद में अभियान के पहले दिन 1387 बूथों पर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। डीआईओ ने बताया कि अभियान के आखिरी पाॅच दिन घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी।
रैली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नोडल डा0 संजीव यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आलोक कुमार, नोडल एनसीडी डा0 अनुज चैधरी, नोडल अधिकारी एएनएमटीसी, डा0 स्वाती जाडिया, एन.यू.एच.एम. के नोडल अधिकारी डा0 पियूष सोनी, डिप्टी सी.एम.ओ. डा0 वी.डी. गौतम, डा0 चित्रेश निर्मल, डा0 भूदेव सिंह, डीएमओ आर.के. सिंह जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, जितेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया,डी.सी.पी.एम.पारूल शर्मा,आरसी अरविन्द शर्मा, डी.एम.सी. एसएम नेट यूनिसेफ पूनम यादव, एम.पी. सिंह, फोजिया खानम, भुवनेश्वर शर्मा यूएनडीपी, क्लस्टर काॅर्डिनेटर संजय यादव, राजेश कुमार आरआई डीईओ,आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एएनएमटीसी की छात्रा एवं अन्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
