Sambhal news
गंगा एक्सप्रेसवे और रेल हादसे में तीन लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
बहजोई/संभल (सब का सपना):- शनिवार सुबह बहजोई क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क और रेल हादसे में कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।पहली घटना गंगा एक्सप्रेसवे पर हुई, जहां सड़क दुर्घटना में बरेली जनपद के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर यूपीडा की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी बहजोई पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल संभल रेफर कर दिया।घायलों की पहचान निखिल (26) पुत्र अवधेश तथा निशांत वर्मा (24) पुत्र सुनील वर्मा, निवासी गवानी, जनपद बरेली के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए बताए जा रहे हैं। हालांकि दुर्घटना किस वाहन से हुई और दोनों युवक कहां से आ रहे थे तथा कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।इसी दौरान दूसरी घटना में एक अधेड़ व्यक्ति रेल हादसे का शिकार हो गया। परशुराम (50) पुत्र अज्ञात, निवासी सिकोरा, थाना भीकापुर, जनपद अयोध्या, रेल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें उनकी दोनों टांग कट गई। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस उन्हें सीएचसी बहजोई लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।दोनों घटनाओं में एम्बुलेंस सेवाओं की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस दोनों मामलों की जांच कर हादसों के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध1 year agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
