Connect with us

Trending

इफरा फाउंडेशन के द्वारा महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने के बाद राजेंद्र सिंह खड्गवंशी ने किए प्रमाण पत्र वितरित

Published

on

हसनपुर/अमरोहा (सब का सपना:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर बंजारा में अनपढ़ महिलाओं को नई शिक्षा इंफ्रा फाउंडेशन के द्वारा शिक्षित करने के बाद मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी ने प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि इफरा फाउंडेशन बहुत अच्छा कार्य कर रही है।

अनपढ़ महिलाओं को जागरूक करने के लिए फाउंडेशन के द्वारा शिक्षित किया जा रहा है। जिससे कि महिलाओं में आत्मविश्वास बड़े और महिलाएं आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हर किसी व्यक्ति को अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए। सरकार के द्वारा शिक्षा के लिए लगातार अलग-अलग तरीके से अभियान चलाए जाते हैं और शिक्षा पर सरकार के द्वारा काफी धन भी खर्च किया जाता है।

सरकार का भी उद्देश्य है कि हर कोई पड़े और आगे बढ़े। वही इफरा फाउंडेशन का भी उद्देश्य यही है कि समाज के बीच में कोई भी अनपढ़ ना रहे। उसके लिए इफरा फाउंडेशन लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान नसीम अहमद, विजय आनंद वर्मा, सबरी अयूब, मोहसिन अली, गुलिस्ता, सत्य प्रकाश चावला आदि लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending