Connect with us

उत्तर प्रदेश

खनन माफिया हीरो कार्यवाही के नाम पर शासन प्रशासन जीरो

Published

on

पिलखुवा/हापुड:-जनपद में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। सुरज ढलते ही रात के अंधेरे में अवेध खनन मे लिप्त खनन माफिया सक्रिय हो जाते है और पूरी रात जमकर खनन किया जाता है। उसके बाद भी खनन माफियाओं पर कार्यवाही का न होना अपने आप में अनेकों सवाल खड़े करता है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के पिलखुवा मे चामुंडा मंदिर से सिखेड़ा मार्ग पर रात दिन जमकर मिट्टी से भरे डंपर दौड़ रहे हैं।

प्रसासन की आंखों के सामने से यह मिट्टी लदे डंपर गुजरते हैं। उसके बाद भी इन खनन माफियाओं पर प्रशासन की कार्यवाही का न होना अपने आप में अनेकों सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं बताया जाता है कि कुछ खनन माफियाओं पर राजनेताओ का भी हाथ है जिसकी वजह से प्रशासन इन अवैध खनन माफिया के ऊपर कार्यवाई करने से कतराता है। वहीं अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर बाहर हो रहा है जिसमें मिट्टी के ट्रैक्टर ट्राली एवं डंपर जेसीबी दिखाई दे रहे हैं। उनसे खनन किया जा रहा है।

इतना ही नहीं इस अवैध खनन के कारोबार से सरकार को तो राजस्व का नुकसान हो ही रहा है लेकिन वहीं दूसरी तरफ खनन माफिया के द्वारा अवैध तरीके से मिट्टी बेचकर मोटा धन कमाया जा रहा है। जिले में हाल ही में जिलाधिकारी के पद पर अभिषेक पांडे की नियुक्ति हुई है वहीं अब अवेध खनन से परेशान लोगों को जिलाधिकारी से आशा है कि वह इन पर कुछ कार्यवाही करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending