Connect with us

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय मुस्लिम तेली संगठन के प्रदेश महासचिव बने राशिद मलिक

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- राष्ट्रीय मुस्लिम तेली संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सद्दाम उस्मानी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष जुनैद मलिक के द्वारा राशिद मलिक (चेयरमैन ख्वाजा ग्रुप), जिला मंत्री भाजपा (अल्पसंख्यक मोर्चा अमरोहा) को मुख्य महासचिव बनाया गया है। जिससे कि राशिद मलिक के चाहने वालों में हर्ष की लहर दौड़ गई। राशिद मलिक ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मुख्य प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

श्री मलिक ने कहा कि मैं हर संभव संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करूंगा और संगठन के द्वारा जो मुझे कार्य दिया जाएगा उसे बखुबी निभाऊंगा। इस मौके पर राष्ट्रीय मुस्लिम तेली संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दानिश मलिक, हसनपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर याकूब मलिक, नौगांव विधानसभा अध्यक्ष सलीम मलिक, संभल जिला अध्यक्ष जरीफ मलिक,अल्लन तेली, अकरम मलिक, शकील मलिक, डॉक्टर मकसूद, वसीम अल्वी, वसीम भाऊ मलिक,, अरशद जीहान, शारिक चौधरी आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending