Connect with us

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने किया पथ संचलन, हेडगेवार जी की जयंती भी मनाई

Published

on

चंदौसी (हनी चन्द्रा) सब का सपना:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर चंदौसी नगर के द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत्-२०८२ भारतीय नववर्ष एवं संघ संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती के उपलक्ष्य में पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कम्पनी बाग मैदान से नगर के सभी स्वयंसेवकों ने एक साथ संचलन प्रारम्भ कर मालवीय चौक, सम्भल गेट, जवाहर रोड, घंटाघर, हुसैनी बाजार, मुरादाबाद गेट होते हुए फुब्बारा चौक से पुनः कम्पनी बाग मैदान में समापन किया कार्यक्रम में मंच पर नगर संघचालक विष्णु शंकर जी एवं जिला कार्यवाह अशोक जी रहे।

अपने बौद्धिक में जिला कार्यवाह अशोक जी ने हिन्दू नव वर्ष के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही परम् पूज्य डॉ० केशव राव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन की अनेक घटनाओं की ओर इंगित किया। संचलन में चरन सिंह (जिला व्यवस्था प्रमुख), उदय(नगर कार्यवाह), पवन (नगर व्यवस्था प्रमुख), अभिनव (नगर सह शारिरिक शिक्षण प्रमुख), संजय (नगर सम्पर्क प्रमुख), अजय (नगर सेवा प्रमुख), अनमोल (नगर प्रचार प्रमुख), विवेक, नवनीत चौधरी, अमित, भूपाल शास्त्री, पिंकल, दिलीप, पंकज, आयुष, अनिल, श्री गोपाल, प्रभात, उमेश आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संचालन नगर कार्यवाह उदय तिवारी ने किया।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending