Connect with us

Trending

किसानो की समस्याओं का जल्द से जल्द करें निस्तारण, लापरवाही बर्दास्त नहीं: जिलाधिकारी

Published

on

हापुड़ (सब का सपना):- जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुद्धवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के कृषको एवं कृषक प्रतिनिधियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान दिवस में सर्वप्रथम योगेन्द्र कुमार उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित सभी सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियो एवं कृषक का स्वागत किया गया। इसके उपरान्त किसान दिवस की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

उप कृषि निदेशक द्वारा गतमाह अप्रैल, 2025 के किसान दिवस में प्राप्त शिकायतो से सम्बन्धित निस्तारण आख्या उपस्थित सभी कृषको के समक्ष पढ़कर सुनाई गयी तथा निस्तारण सम्बन्धी विस्तृत विवरण सम्बन्धित अधिकारी द्वारा कृषको को अवगत कराया गया। किसान दिवस में विभिन्न कृषको द्वारा समस्या लिखित रूप से अवगत करायी गयी।

किसानों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया की हमारे द्वारा किसान दिवस में जो भी शिकायतें दी जाती है संबंधित अधिकारी उसके निस्तारण में खाना पूर्ति करते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए किसान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसान दिवस के दौरान किसानों की जो भी समस्याएं आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें अन्यथा की दशा में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।

जिलाधिकारी द्वारा किसान दिवस में समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों / प्रतिनिधियों को अपने विभाग से संबंधित समस्याओं तथा लंबित पूर्व किसान दिवस की शिकायतों का निस्तारण 10 दिनों में करके प्रत्येक दशा में निस्तारण की कार्यवाही की प्रति किसान दिवस के नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक, कार्यालय निकट कोतवाली में उपलब्ध कराते हुये एक प्रति शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending