Connect with us

Sambhal news

लुटेरी दुल्हन शादी के 10 दिन बाद फरार,नकदी और जेवर लेकर भागने का आरोप

Published

on

बहजोई/सम्भल(सब का सपना):- थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर खुर्द में एक कथित लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली बहजोई में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शादी के महज 10 दिन बाद नई नवेली दुल्हन घर से नकदी और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने मामले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।गांव हसनपुर खुर्द निवासी प्रिया शर्मा पत्नी मुनेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके जेठ अवनेश शर्मा के विवाह के लिए रिश्ते आ रहे थे। इसी दौरान उनके मामा सुबोध के माध्यम से बाबूलाल निवासी पिनकारपुर थाना वनकटी जिला बस्ती अपनी भतीजी सुन्दरी का रिश्ता लेकर 27 अप्रैल को उनके घर आया था।

आरोप है कि बाबूलाल ने लड़की पक्ष को बेहद गरीब बताते हुए मंदिर में सादगी से शादी कराने की बात कही और परिवार को विश्वास में ले लिया।पीड़िता के अनुसार 30 अप्रैल को धनघटा घाट जिला संतकबीर नगर स्थित मंदिर में अवनेश शर्मा और सुन्दरी की शादी कराई गई। शादी के बाद सुन्दरी को बहू बनाकर घर लाया गया, जहां सभी रस्में पूरी की गईं।प्रिया शर्मा का आरोप है कि शादी के बाद से ही सुन्दरी लगातार किसी अज्ञात युवक से मोबाइल पर घंटों बात करती रहती थी। परिवार के लोगों के पहुंचते ही वह कॉल काट देती थी और कहती थी कि चाचा का फोन था।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 11 मई की तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच सुन्दरी ने घर में सो रहे लोगों के चेहरे पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया और घर में रखे 50 हजार रुपये नकद, शादी में चढ़े सोने-चांदी के जेवर, मंगलसूत्र, सोने की कंठी समेत अन्य सामान बैग में भरकर फरार हो गई।पीड़िता ने बाबूलाल, मुन्नी, प्रकाश, इन्द्रवती समेत अन्य अज्ञात लोगों पर साजिश के तहत धोखाधड़ी और लूट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली बहजोई पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending