Sambhal news
रोडवेज बस और टेंपो की भिड़ंत में चार घायल, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
बहजोई/सम्भल(सब का सपना):- जनपद के बहजोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर को सुगंध वाटिका के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सम्भल रेफर कर दिया गया।घायलों में हरि सिंह पुत्र गुलाबी (50 वर्ष) निवासी ग्राम चरसौरा थाना इस्लामनगर, सूरजपाल पुत्र महेंद्र (50 वर्ष) निवासी ग्राम खलीलपुर थाना धनारी, रामनिवास यादव पुत्र होरीलाल (60 वर्ष) निवासी ग्राम उधरनपुर थाना धनारी तथा सुभाष गिरी पुत्र हरप्रसाद (50 वर्ष) निवासी ग्राम कादराबाद थाना जरीफनगर शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सभी लोग टेंपो में सवार होकर बहजोई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुगंध वाटिका के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से टेंपो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी बहजोई पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सम्भल रेफर कर दिया।हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
