Trending
रोटरी क्लब भरतियाग्राम ने हाई स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने पर छात्र-छात्रा को सौंपे 11-11 हजार के चेक
गजरौला/अमरोहा (सब का सपना):- रोटरी क्लब भरतियाग्राम की ओर से हाई स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर दो छात्र-छात्राओं को 11-11 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए।मंगलवार को रोटरी क्लब भरतियाग्राम की सीनियर मेंबर रंजना झा, क्लब की सदस्य एवं जिला उपोभोक्ता फोरम आयोग में सदस्य/मजिस्ट्रेट अंजु दीक्षित, क्लब की मेंबर ऊषा दहिया ने हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव नूरपुर खुर्द में स्थित स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक इंटर कालेज में कक्षा 11 वीं के छात्र अभिषेक और छात्रा सलोनी को चेक सौंपे। इससे पूर्व अपने संबोधन में रंजना झा ने विद्यार्थियों से इसी तरह मेहनत से आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।
अंजु दीक्षित ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा ही सशक्त माध्यम है। ऊषा दहिया ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अधिक ध्यान देने से बचें। प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के होनहार छात्र-छात्रा की मदद करने के लिए रोटरी क्लब भरतियाग्राम गजरौला का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रबंधक महेश चंद, उप प्रधानाचार्या राजेश्वरी शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
