अंतर्राष्ट्रीय
रोटरी क्लब हसनपुर ने किया शिक्षको को सम्मानित
हसनपुर/अमरोहा (सब का सपना):- गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब हसनपुर द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के 5 सम्मानित शिक्षकों को रोटरी इंटरनेशनल का शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शिक्षकों का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में शिक्षक संघ के अध्यक्ष यशपाल सिंह ,सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य भूदेव प्राथमिक विद्यालय बीजनपुर के प्रधानध्यापक पवन अग्रवाल, आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर के असिस्टेंट टीचर ललित त्यागी,एच एस पब्लिक स्कूल के अध्यापक अंकित शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्लब केअध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि एक शिक्षक के पास ही वो कला है जो मिट्टी को सोने में बदल सकती है। शिक्षक वास्तव में ज्ञान के साथ-साथ बच्चों के चरित्र का भी निर्माण करते हैं। क्लब के सचिव प्रदीप अग्रवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में क्लब द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों को सभी के समक्ष रखा तथा आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में क्लब द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। निवर्तमान अध्यक्ष अर्पण गुप्ता ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया एवं शिक्षक दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य शिक्षकों का दूसरों को शिक्षित करते हुए अपना जीवन समर्पित करने को बताया।
इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु क्लब के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल,क्लब सचिव प्रदीप अग्रवाल, जोनल असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अर्पण गुप्ता,कोषाध्यक्ष योगेश चौहान,सौरभ गुप्ता,चंद्रसेन अग्रवाल, सत्येंद्र त्यागी,अशोक आर्य,विजय अग्रवाल,सचिन कंसल,अमित गर्ग,अभिषेक अग्रवाल, सागर अग्रवाल,अंकित गुप्ता, सुनील अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,सक्षम त्यागी आदि रोटेरियन बंधु उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
