Connect with us

उत्तर प्रदेश

Amroha News:- धनौरा क्षेत्र में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतियोगिता में 100 बच्चों ने की भागीदारी

Published

on

धनौरा/अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के धनौरा क्षेत्र के चुचैला कलां स्थित खेल के मैदान में ‘भागता भारत’ के सौजन्य से एक दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमें करीब 100 बच्चों ने भागीदारी करते हुए अपने साहस और पराक्रम का परिचय दिया। इस दौरान विजेता बच्चों को मेडल और फल वितरित किए गए।इसके अलावा इस प्रतियोगिता में लड़कों के साथ-साथ लड़कियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।


बता दें कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेलों के लिए बढ़ावा देना और उनके शारीरिक व मानसिक विकास को और बेहतर बनाना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप गिल रहे।इस दौरान पेपर पिज्जा महादेव के मस्तराम गिल भी वहां मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि ‘भागता भारत’ ग्रुप बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करने के लिए हर रविवार को अलग-अलग खेल मैदानों में दौड़ प्रतियोगिताएं कराता है। इसमें धर्मेंद्र सिंह और सुभाष चंद्र की खास भूमिका रहती है।रविवार को हुई प्रतियोगिता में करीब 100 बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों के लिए दौड़ कराई गई। इनमें 12 से 14 साल, 14 से 16 साल, 16 से 18 साल और 18 साल से ज्यादा उम्र के प्रतिभागी शामिल थे।

लड़कियों ने भी इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।800 मीटर दौड़ में नरेंद्र ने पहला स्थान जीता, जबकि लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में दीपांशी पहले नंबर पर रहीं। अलग-अलग वर्गों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी बच्चों को फल भी बांटे गए।पेपर पिज्जा की तरफ से विजेता बच्चों को पिज्जा का ऑफर भी दिया गया। पुरस्कार और प्रोत्साहन मिलने से बच्चों में काफी उत्साह दिखा। आयोजकों ने कहा कि लगातार खेल गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक ताकत बढ़ती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending