Connect with us

उत्तर प्रदेश

Fathepur News:- अमौली में रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण का विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने किया भूमि पूजन

Published

on

अमौली/फतेहपुर (सब का सपना):- जनपद के ग्राम पंचायत अमौली में श्री रामलीला मैदान के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ हुआ। जहानाबाद के विधायक एवं पूर्व मंत्री उ.प्र. सरकार मा. राजेंद्र सिंह पटेल के कर कमलों द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर लगाए गए स्वागत बैनर पर “श्री रामलीला मैदान का सुंदरीकरण” का उल्लेख किया गया था। कार्यक्रम में रामलीला मेला प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से विधायक का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि रामलीला मैदान अमौली की सांस्कृतिक धरोहर है और इसके सुंदरीकरण से क्षेत्र के सांस्कृतिक आयोजनों को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने जल्द ही कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामलीला मेला प्रबंध समिति के अवधेश तिवारी सुरेंद्र तिवारी आशुतोष उपाध्याय शिवम देवेंद्र मंडल अध्यक्ष राजा भैयामहेश देव तिवारी हरि नारायण त्रिवेदी राम भक्त वर्मा संतोष गुप्ता मंडल प्रभारी बिंदकीपदाधिकारी, ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र सोनकर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Trending