उत्तर प्रदेश
सालाना दीवान के अवसर पर शब्द कीर्तन एवं गुरुवाणी कार्यक्रम का आयोजन
गजरौला/अमरोहा (सब का सपना):- गुरुद्वारा श्री दशमेश पातशाह दरबार साहिब ग्राम अफजलपुर लूट के सालाना दीवान मौके पर भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सोरन सिंह चौधरी द्वारा शब्द कीर्तन एवं गुरुवाणी का कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें गुरु का अटूट लंगर वर्षा, निशान साहिब की सेवा, कीर्तन, अखंड पाठ,भोग, आनंद साहिब जी का पाठ किया गया। क्षेत्र से आए सम्मानित लोगों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस मौके पर डॉक्टर सोरन सिंह चौधरी ने कहा कि सिख गुरुओं का एक गौरवशाली इतिहास है गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोविंद सिंह महाराज तक भक्ति व शक्ति का एक अद्भुत समन्वय जो प्रत्येक भारतीय के मन में न केवल धर्म और संस्कृति के संरक्षण के प्रति बल्कि प्रत्येक भारतीय को अपने मातृभूमि के प्रति भी उतना ही ग्राही बनाता है।
गुरु तेग बहादुर महाराज ने उस कालखंड में जब यह देश औरंगजेब के अत्याचार से कराह रहा था,जबरन धर्मांतरण हो रहे थे, जबरन सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए उसके क्रूर अत्याचार चरम पर थे, केवल कश्मीर ही नहीं पूरा हिंदुस्तान कराह रहा था तब भी औरंगजेब की बर्बरता के खिलाफ सिखों ने मजबूती के साथ आवाज उठाई थी।सिख गुरु जहां भी गए शक्ति और विश्वास का प्रकाश फैलाया उनका जीवन और शिक्षाएं पीढीयो को राष्ट्र, धर्म और मानवता के लिए निस्वार्थ रूप से समर्पित रहने के लिए प्रेरित करती हैं!
मध्यकाल में जब विधर्मियों के आतंक से देश धर्म और मानवता के साथ हमारी बहन बेटियों की इज्जत खतरे में थी स्वयं की अस्तित्व के लिए मानवता गुहार लगा रही थी, उस कालखंड में मानवता के कल्याण के लिए जो प्रकाश पुंज प्रकट हुआ, जिन्होंने मानवता कल्याण के लिए अपने उपदेशों और जान जागरण के माध्यम से एक बड़े अभियान को अपने हाथों में लिया, उन प्रकाश पुंज को हम गुरु नानक देव के नाम से जानते हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से रिशाल कौर, चौ.चमन सिंह मेहंमदी, अक्षत चौधरी, सौरभ सिराव मुकुल चौधरी,उपेंद्र, विशाल शर्मा, ओमपाल सिंह, तेजपाल सिंह, रामपाल सिंह, आशीष शर्मा सरदार गुरमीत सिंह,सरदार मोहन सिंह, सरदार चरण सिंह,सरदार गुरु प्रीत सिंह,नितिन सिंह, राजेश चौधरी, गुरमल सिंह, जयपाल सिंह, सरदार बलवंत सिंह, सरदार हरपाल सिंह, मनोज चौधरी, सोनू चाहल मुख्य रूप से रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
