Trending
Sambhal भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बैठक कर दी गई जानकारी
सम्भल ( बहजोई):- कलक्ट्रेट सभागार में केन्द्र सरकार से आए टीम हेड मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में नेशनल लेवल मॉनीटरिंग के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
मनरेगा, डे एन आर एल एम, एनएसएपी , पीएमएवाईजी, डीडीयू जीकेवाई , एस ए जी वाई, पीएमजीएसवाई, पीएमकेएसवाई, स्वामित्व योजना, आदि पर चर्चा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
टीम हेड मनोज दीक्षित ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित विभाग योजनाओं से संबंधित सूचनाएं को निर्धारित फोर्मेट पर भेजें। किये गये कार्यों को रैंडम आधार पर चैक किया जाएगा। कौशल विकास से डीडीयू जीकेवाई, के विषय में जानकारी प्राप्त की संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खेत तालाब, मनरेगा के अन्तर्गत मानव दिवस, सोशल ऑडिट, एन आर एल एम के अन्तर्गत सीआईएफ,रिकवरी रेट के विषय में जानकारी प्राप्त की। योजनाओं को गम्भीरता से लें तथा समय रहते निर्धारित फार्मेट पर सूचनाएं उपलब्ध कराये।टीम हेड ने ग्राम पंचायत निरीक्षण को लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत निरीक्षण के समय चैक लिस्ट जरूर उपलब्ध करायी जाए। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट परिसम्पत्ति रजिस्टर को अद्यतन किया जाए तथा मॉनिटरिंग रजिस्टर प्रत्येक ग्राम पंचायत पर रहे ।
इसके उपरांत केन्द्र सरकार से नेशनल लेवल मॉनीटरिंग के टीम हेड द्वारा विकासखंड बहजोई के ग्राम चंदन कटी मौजा, एवं दिलगौरा का निरीक्षण किया। टीम हेड द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा योजना प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से भी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी प्रबोध मिश्रा एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
