Sambhal news
Sambhal News- पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
असमोली/सम्भल (सब का सपना):-जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत असमोली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान चेकिंग के समय लूट और चोरी की घटनाओं में वांछित तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, 12,600 रुपये नकद और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह और क्षेत्राधिकारी अमन सिंह के निर्देशन में असमोली पुलिस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मशीता बाजार तिराहे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के समय पुलिस ने दो बाइकों पर सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। घेराबंदी कर जब उनसे पूछताछ की गई, तो उनकी पहचान आपराधिक मामलों में वांछित शातिर बदमाशों के रूप में हुई।
इरफान उर्फ भोला (32 )नदीम उर्फ कल्लू उर्फ सुन्नी (30 )आरिफ ( 50 ) पूछताछ में अभियुक्तों ने कुबूल किया कि वे अपने एक अन्य फरार साथी वाहिद उर्फ भालू के साथ मिलकर गैंग बनाकर घूम-घूमकर लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि वे बिलालपत और रामनगर क्षेत्र में चोरी की नीयत से रेकी कर रहे थे, तभी पुलिस की सतर्कता के कारण पकड़े गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
