Connect with us

Sambhal news

ईद मिलादुन्नबी पर अकीदत के साथ निकला बारह वफात का जुलूस, नारों से गूंजा बहजोई

Published

on

बहजोई/संभल(सब का सपना):- ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को जनपद के बहजोई नगर में बारह वफात का जुलूस अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर अपनी अकीदत का इजहार किया।
बारह वफात का जुलूस मदीना मस्जिद से शुरू हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस मदीना मस्जिद से निकलकर कुरैशियान मोहल्ला, स्टेशन रोड, सैफियान मस्जिद और गोसिया मोहल्ला समेत नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान रास्ते में लोगों ने अकीदत के साथ जुलूस का स्वागत किया।


जुलूस में सबसे आकर्षण का केंद्र नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे। बच्चे हाथों में इस्लामिक बैनर लेकर उत्साह के साथ जुलूस में चल रहे थे। वहीं जुलूस में शामिल लोग ‘आका की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। नारों से पूरा माहौल गूंज उठा और लोगों में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
जुलूस के दौरान लोगों ने ईदमिलादुन्नबी की खुशी मनाते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी मोहब्बत और अकीदत का इजहार किया। जुलूस नगर के निर्धारित मार्गों से होकर वापस मदीना मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। इस दौरान पूरे जुलूस मार्ग पर लोगों की आवाजाही बनी रही और धार्मिक माहौल नजर आया।
जुलूस में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी दिया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर में जगह-जगह लोगों ने जुलूस को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending