Connect with us

राजनीति

Sambhal news अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सोपा

Published

on

संभल (सब का सपना):- बार एसोसिएशन संभल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। ज्ञापन मैं मांग की गई कि संभल जिले का मुख्यालय संभल तहसील के अंतर्गत बनाया जाए। सरकार जनता की सुविधा को ध्यान मैं रखकर ही कोई निर्णय लेती है संभल जनपद की 80 प्रतिशत जनता का हित जिला मुख्यालय संभल तहसील के अंतर्गत ही घोषित किए जाने में ही है। अभी हाल ही मैं जिस तरीके से संभल में कानून व्यवस्था प्रभावित हुई थी उसको दृष्टिगत रखते हुए भी जिला मुख्यालय संभल तहसील क्षेत्र मैं ही बनाया जाए।

जिससे जिले की कानून व्यवस्था भी सुदृढ़ रहे तथा जनता भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करे। ज्ञापन देने बालों मैं मुख्यरूप से प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ अमित कुमार उठवाल,शरद भारद्वाज, माधव मिश्रा, मुस्तहसिन रजा जैदी,गुरुदत्त गुप्ता, वसी हसन , प्रमेंद्र सिंह, अनुज चौधरी, राकेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, सचिन चौहान प्रदीप सिंह आदि अधिवक्ता शामिल हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending