सरकारी योजनाएं
Sambhal news पंपलेट वितरित कर स्कूल वाहन चालकों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
संभल (सब का सपना):- पुलिस अधीक्षक सम्भल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात के नेतृत्व में डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान “परवाह” के अंतर्गत ए. एम. वर्ल्ड स्कूल चंदौसी में मुख्य आरक्षी सोनू अहलावत,मुख्य आरक्षी विशांत चौधरी एवं मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र ने स्कूली बच्चों को ले जाने वाली बसों के चालक एवं परिचालकों को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया गया ।कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए आप सब जिम्मेदार हैं चलती बस में ना तो बच्चों को उतारे और ना बच्चों को चढ़ाए, बसों में इस्तेमाल होने वाली मेडिकल किट को समय-समय पर अवश्य चेक करें ,दुरुस्त रखें। गति सीमा को बनाए रखें, ध्यान रखें कि बच्चे बस में से हाथ और सिर बाहर ना निकाले, यह स्कूली बच्चे भारत का भविष्य है उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, हाईवे पर बने संकेतक ,चेतावनी आदि को नजरअंदाज ना करें उसी के अनुसार अपने वाहन को चलाएं। आपकी जरा सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना को कारित कर सकती है, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। यातायात नियमों एवं सड़क चिन्हों संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
