Connect with us

सरकारी योजनाएं

Sarkari yojna मत्स्य विभाग की योजना का लाभ लेने के लिए करें पंजीकरण : नीतू सिंह

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को कार्य आधारित पहचान देने और डाटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म NFDP प्रारंभ किया है। जिसमें पारंपरिक एवं व्यवसायिक मछुआरों मत्स्य पालक, किसान मत्स्य, विक्रेता, प्रसंस्करण से जुड़े व्यक्ति, छोटे उद्यमी सरकारी समितियां व मत्स्य पालन के क्षेत्र से किसी प्रकार से जुड़े व्यक्तियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

NFDP पोर्टल पर पंजीकरण के पश्चात ही मत्स्य विभाग से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। और साथ ही एक ही प्लेटफार्म से किसानों को ऋण, फसल, बीमा प्रशिक्षण, क्षमता विकास जैसी कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त हो सकेंगी।

NFDP पोर्टल पर पंजीकरण Nfdp.dof.gov.in के द्वारा अथवा NFDP मोबाइल ऐप के द्वारा स्वयं अथवा निजी जन सेवा केंद्र से भी कराया जा सकता है। पंजीकरण जन सेवा केंद्र के माध्यम से कराने निःशुल्क है। पंजीकरण कराने पर भारत सरकार से जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं ₹100 की प्रोत्साहन राशि भी मत्स्य पालकों को उनके द्वारा उपलब्ध कराए बैंक खाते में प्राप्त होगी।

इसी के साथ मत्स्य व्यवसाय से जुड़े सभी व्यक्ति पोर्टल पर विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकरण आवश्यक रूप से कराए। किसी भी प्रकार की असुविधा या अधिक जानकारी के लिए मत्स्य विभाग जनपद स्तरीय कार्यालय मोहल्ला गोमती नगर मंडी समिति रोड अमरोहा में संपर्क किया जा सकता है। इसी के साथ सहायक निदेशक मत्स्य नीतू सिंह ने सभी किसानों से अपील की है कि सभी किसान जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा ले। जिससे विभागीय संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending