Trending
पर्यावरण दिवस पर किया गोष्ठी का आयोजन
सब का सपना (अखिलेश कुमार)
चन्दौसी। पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण व उसकी देखभाल सबसे बेहतर और आसान उपाय है । उक्त विचार आज अध्यक्ष सुभाष चंद्र वार्ष्णेय भोलेनाथ ने श्री नारायण सेवा समिति, चंदोसी द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर की ब्रजधाम कॉलोनी में आयोजित विचार गोष्ठी व पौधारोपण कार्यक्रम में प्रकट किए । मुख्य वक्ता डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि हमारे ग्रह पृथ्वी की रक्षार्थ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक प्रद्युमन सिंह चौहान ने बताया कि सन 2024 की पर्यावरण थीम भूमि बहाली तथा अमरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता इसका अर्थ है की भूमि का स्वच्छीकरण, रेतीले टीले बनने से रोकना और सूखे से निपटने के पर्याप्त प्रबंध । प्रबंधक हरीश कठेरिया एडवोकेट ने बताया कि समिति प्रतिवर्ष लगभग 100 पौधों का रोपण करती है तथा उनकी देखभाल हेतु जरूरी व्यवस्थाएं भी की जाती हैं ।
डॉ. डी. के. अग्निहोत्री ने कहा कि पर्यावरण आंदोलन, जलवायु प्रदूषण और वन कटान से उपजी चिंताएं हमारे समक्ष चुनौतियों के रूप में खड़ी हैं । डॉ.जयशंकर दुबे ने जलवायु कविता सुनाकर सबको प्रेरित किया । पर्यावरण दिवस पर उपस्थित सभी बंधुओ ने पार्क में अर्जुन, गुटेल, बोतल ब्रश, जामुन, कचनार, नीम, पीपल आदि पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण हेतु पर्यावरण शपथ ली । अध्यक्षता चौधरी राजवीर सिंह ने की तथा संचालन डॉ. जयशंकर दुबे ने किया । इस अवसर पर के. जी. गुप्ता संजीव कठेरिया, वेद प्रकाश मीणा, चौधरी राजवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, सोमवीर सिंह, प्रमोद कुमार, जयप्रकाश आर्य, देवांश, शेषांश आर्य, हिमांशु यादव, विपिन कुमार गुप्ता तथा अभिषेक गुप्ता बरनवाल आदि उपस्थित रहे ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
