Trending
सीनियर प्रदेश स्तरीय महिला व पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप का मथुरा में शुभारंभ
मथुरा (राजकुमार गुप्ता):- जिला कुश्ती संघ मथुरा के तत्वाधान में प्रथम बार सीनियर प्रदेश स्तरीय महिला और पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप का शुभारंभ आज मथुरा के बीएसए कॉलेज में किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन गुरु शरणानंद महाराज, आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित आनंद, राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह एवं एवं कुंवर नरेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कुश्ती के प्रति युवाओं में बढ़ती रुचि और इसकी संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का स्वागत बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा , डॉ एस के सिंह, श्री शैलेश मिश्रा, डॉ. रवीश शर्मा और डॉ. बी.के. गोस्वामी द्वारा शॉल व दुपट्टा पहना कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
गुरु शरणानंद महाराज ने अपने प्रेरणादायक भाषण में युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “कुश्ती भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। यह केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारे चरित्र और आत्मबल का निर्माण करने का साधन है। मुझे प्रसन्नता है कि मथुरा में इस तरह का आयोजन हो रहा है।”
आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित आनंद ने अपने संबोधन में कुश्ती को धैर्य और अनुशासन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “मथुरा में इस प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच मिल रहा है।”
बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने भी आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “इस प्रतियोगिता का आयोजन हमारे कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। हम कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन और कड़ी मेहनत का संदेश देना चाहते हैं। कॉलेज का प्रबंधन इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए महिला और पुरुष पहलवानों ने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों की भीड़ से माहौल और भी उत्साहवर्धक हो गया। खिलाड़ियों ने कहा कि वे इस प्रतियोगिता के लिए उत्सुक हैं और प्रदेश में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं।
चैंपियनशिप में दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उपस्थित दर्शकों ने प्रतियोगिता के हर मुकाबले का आनंद लिया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 11 नवंबर तक आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगिता के प्रथम दिन महिला कुश्ती में 57 किलोग्राम में भानु मुजफ्फरनगर,59 किलोग्राम में पूजा यादव वाराणसी, 62 किलोग्राम में पुष्पा यादव यूपी पुलिस ,68 किलोग्राम में कृति तुषिर बागपत ,72 किलोग्राम में लक्ष्मी पांडे मथुरा गोल्ड मेडल पाकर विजय रही।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
