उत्तर प्रदेश
Shadi anudan news शादी अनुदान का लाभ पाने के लिए आवेदन पत्र की हार्ड कांपी जमा करना अनिवार्य
बहजोई/संभल (सब का सपना):- दिलीप कुमार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया, कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब पुत्रियों को शादी अनुदान योजना का लाभ देने के लिए शासन द्वारा पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
ऐसा गरीब परिवार जिनकी परिवारिक आय शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में रु० 100000.00 प्रतिवर्ष से अधिक न हो, इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन है. जिसमें आवेदक किसी भी नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जाकर विभागीय पोर्टल/वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करते समय आवेदक को ऑनलाइन आवेदन के साथ (जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र, पुत्री की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष, शादी का कार्ड, आधार कार्ड एवं आधार से लिंक बैंक पासबुक) अपलोड कर एक प्रति आवेदक द्वारा समस्त अभिलेखों सहित तीन दिन में सम्बन्धित विकास खण्ड/तहसील में जमा किया जाना अनिवार्य है, ताकि उस पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सम्बन्धित कार्यालय द्वारा की जा सके।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
