Connect with us

अपराध

मानवता शर्मशार: नौ वर्षीय नाबालिग के साथ रिश्ते के मौसा ने किया दुष्कर्म

Published

on

मथुरा (राजकुमार गुप्ता ) सब का सपना:- थाना वृंदावन क्षेत्र में रिश्तो को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक मौसा पर नाबालिग बालिका के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वृंदावन कोतवाली इलाके की बांके बिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी 9 वर्षीय नाबालिग बेटी की साथ बहन के पति ने गलत काम किया है।

पीड़िता की मां द्वारा की गई शिकायत पर वृंदावन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत के अनुसार 1 जनवरी को उसकी बेटी मौसी के घर गई थी। जहां पीड़िता के 30 वर्षीय मौसा ने मौका पाकर रात में उसे अकेला पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता जब एक हफ्ते बाद घर आई तो उसने आप बीती अपनी मां को बताई।

जिसे सुनते ही पीड़िता की मां की पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। इस मामले में जांच कर जो विधिक कार्यवाही होगी वह की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending