Connect with us

उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में दो दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम / किसान मेला का आयोजन

Published

on

मथुरा (राजकुमार गुप्ता ) सब का सपना:- उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने किसान भाईयों को सूचित किया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अन्तर्गत दिनांक 11.01.2025 को राजकीय कृषि शोध प्रक्षेत्र राया (मथुरा) में दो दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम / किसान मेला का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जा रहा है।

मेले में वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न फसलों के बारे में तकनीकी जानकारी दी जायेगी, मेले में कृषि यन्त्रों, उपकरणों, कीट एवं रोगनाशी दवाओं, बीजों एवं उर्वरकों की प्रदर्शनी भी विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जायेगी। मेले में विभिन्न फसलों के नवीन प्रजातियों के बीज विक्रय भी किये जायेंगे। अतः किसान भाईयों से अनुरोध है कि आप अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर नवीन तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending