Connect with us

Trending

जिला प्रशासन द्वारा राहगीरों को पिलाया गया शरबत

Published

on

अमरोहा/यूपी:- कलक्ट्रेट परिसर स्थित सद्भावना पार्क के निकट जिला प्रशासन द्वारा कैम्प लगाकर शरबत वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री माया शंकर यादव अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह द्वारा राहगीरों , रिक्शा चालकों ,ऑटोचालकों सहित अन्य पथिकों को रुकवाकर शरबत पिलाया गया । जिलाधिकारी ने कहा कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है रोड में निकलना भारी पड़ रहा है तेज धूप और गर्म मौसम से लोग परेशान हैं राह चलते यदि उन्हें ठंढ़ा पानी और शरबत मिल जा रहा है तो उन्हें शरीर के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है और लोगों को राहत मिल रही है । इसके साथ साथ समाज मे सेवा भाव और आपसी प्रेम सौहार्द भी बना रहता है । मैं जनपद के नागरिकों से भी अपील करूंगा कि आप लोग भी इस तरह की लोगों को सेवा देने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार उप जिलाधिकारी पुरस्कार नाथ उपजिलाधिकारी नौगांवा बृजपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending