Trending
कहीं आप ना बन जाए ठगी का शिकार साईबर ठग ने कैसे ठगा फर्नीचर कारोबारी को देखिए यह रिपोर्ट
फल फूल रहा साइबर ठगी का कारोबार फर्नीचर व्यापारी हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार…
बहजोई/संभल(सब का सपना):- साइबर ठगी का कारोबार खूब धड़ल्ले से चल रहा है फर्नीचर व्यापारी को साइबर ठगों ने निशाना बनाया है।जनपद सम्भल के थाना बहजोई बर्तन बाजार निवासी मुकुल कुमार पुत्र अगस्त कुमार (42)ने साइबर सेल पुलिस को सूचित करते हुए बताया कि 27 जून रात 7:45 पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने अपना नाम संतोष कुमार सब इंस्पेक्टर बताया और कहा कि मैं थाना बहजोई से बोल रहा हूं।
मुझे एक अर्जेंट में ऑफिस के लिए लोहे की अलमारी चाहिए पेमेंट अपने अकाउंट में लेलो और थाने से गाड़ी भेज रहा हूँ उसमें अलमारी रखबा कर भेज देना। दुकान स्वामी मुकुल कुमार ने कहा कि ठीक है आप मेरे इस मोबाइल न, पर पेमेंट कर दीजिए 11300 की अलमारी है।
साइबर ठग ने 6000 का फर्जी मैसेज भी भेज दिया। दोबारा फोन करके कहा कि आपके पास 6000 आ गए है। दूसरी बार 53000 का फर्जी मैसेज फिर भेज दिया और फोन करके कहा भाई मेरे से एक गलती हो गई आपको 5300 की जगह 53000 हजार आपके अकाउंट में चले गए। दुकान स्वामी कुछ समझ पाता उसने बार बार फोन करके यही दोहराया भाई गलती से चले गए हैं।
आप जल्दी वापस करो तो दुकान स्वामी ने बाकी बची हुई रकम 47700 वापस करदी। साईबर ठग ने दोबारा फिर अपनी चुपड़ी चिकनी बाते कर के व्यापारी को फसाने की कोशिश करने लगा। दुकान स्वामी को चिंता हुई दुकान स्वामी मुकुल कुमार ने कहा कि में थाना बहजोई आ रहा हूँ आपसे मिलकर ही बाकी पेमेंट दूंगा।
इतना सुनते ही ठग संतोष कुमार कहने लगा कि आप यहां मत आओ लेकिन दुकान स्वामी कोतवाली बहजोई पहुंच गया और पुलिस से बात की तो पता चला थाना बहजोई में इस नाम का कोई सब इंस्पेक्टर तैनात नहीं है आपके साथ फ्रॉड हो चुका है। यह सुनकर दुकान स्वामी मुकुल कुमार हैरान रह गया। 28 जून को सुबह साइबर सेल जनपद सम्भल को जाकर दुकान स्वामी ने पूरी घटना से अवगत कराया तो पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
