Connect with us

Sambhal news

Sambhal News:- ओवरलोड वाहनों पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, 172 वाहनों के किए चालान

Published

on

स्टंट करने पर बाइक सीज, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पांच टेंपो व ई-रिक्शा पर भी सीज की कार्रवाई

संभल(सब का सपना):- पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में रविवार को यातायात पुलिस ने जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत सिंह एवं प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान में ओवरलोड वाहनों, पिकअप, ट्रैक्टर-ट्रॉली को व्यावसायिक रूप से संचालित करने तथा ई-रिक्शा और टेंपो में नियम विरुद्ध बदलाव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।


अभियान के दौरान मोटरसाइकिल से स्टंट करने पर एक मोटरसाइकिल को सीज किया गया। वहीं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ भी सीज की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने कुल पांच टेंपो और ई-रिक्शा को भी सीज किया। इसके अलावा 14 टेंपो और ई-रिक्शा में अवैध रूप से लगाए गए पायदान एवं अतिरिक्त सीटों को हटवाया गया। वाहन चालकों को भविष्य में पायदान और अतिरिक्त सीट नहीं लगाने के लिए जागरूक किया गया।


ओवरलोडिंग के मामलों में 14 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान जनपद संभल में कुल 172 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई और 4,16,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending