Connect with us

Sambhal news

एसपी कृष्ण कुमार ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Published

on

बहजोई/सम्भल (सब का सपना):- जनपद में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा चन्दौसी ताइक्वांडो एकेडमी की प्रतिभावान खिलाड़ी पूर्वी राघव एवं आराध्या विश्वकर्मा को वर्ल्ड ताइक्वांडो हेडक्वार्टर कुक्किवोन (साउथ कोरिया) से जारी ब्लैक बेल्ट प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।सम्मान प्राप्त करने पर खिलाड़ियों एवं उनके परिजनों में खुशी का माहौल रहा। चन्दौसी ताइक्वांडो एकेडमी के प्रशिक्षकों ने भी दोनों खिलाड़ियों की सफलता को जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending