Connect with us

उत्तर प्रदेश

AMROHA NEWS:- हसनपुर में शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर

Published

on

हसनपुर/अमरोहा (सब का सपना):- आगामी शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। इसी क्रम में रविवार को हसनपुर स्थित मैथिली गार्डन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। खण्ड हसनपुर के बूथ हसनपुर के अंतर्गत आयोजित इस बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति, बूथ प्रबंधन और शिक्षक मतदाताओं तक संपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने कहा कि शिक्षक विधायक चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से संवाद करते हुए संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया और चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता दी है और शिक्षक वर्ग पार्टी की नीतियों से जुड़ा हुआ है। हमें घर-घर जाकर शिक्षकों से संपर्क करना है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक, हसनपुर चेयरमैन राजपाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु त्यागी, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी, विधानसभा संयोजक सतेन्द्र त्यागी, प्रधानाचार्य महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending