Trending
Chunav:- बाल संसद के गठन में छात्र निगहत ने की जीत हासिल, दूसरे स्थान पर हस्सान रहे
संभल/यूपी:- विकास क्षेत्र पवांसा के जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में बाल संसद के गठन हेतु, प्रधानमंत्री पद पर मतदान कराया गया जिसमें चार प्रत्याशी मैदान में आए। कक्षा 8 की छात्रा निगहत ने जीत हासिल की और हस्सान दूसरे स्थान पर रहे।अन्य पदों पर छात्र-छात्राओं को निर्विरोध चुना गया।मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया, पर्यवेक्षक अमित वार्ष्णेय की निगरानी में सम्पन्न हुई। मतदान अधिकारी सुबोध कुमार गुप्ता ने सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया को शुचितापूर्ण ढंग से पूर्ण कराते हुए, छात्र-छात्राओं से कहा कि हमें मतदान में अवश्य ही बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और अपने मत का महत्व समझना चाहिए। नोडल शिक्षक सेवाराम सिंह ने बाल संसद के उद्देश्यों एवं कर्तव्यों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए, उसकी आवश्यकता पर बल दिया। इसके पश्चात अनिकेत को पर्यावरण मंत्री, मनीषा को स्वास्थ्य मंत्री, गुलाम मोइनुद्दीन को शिक्षा मंत्री, इल्मा को स्वच्छता प्रधान एवं कल्पना को सांस्कृतिक कार्यक्रम की कमान सौंपी गई। सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया के उपरान्त, बाल संसद ने विद्यालय के विकास हेतु उत्कृष्ट कार्य करने की शपथ ली। तृषा लोधी ने मन्त्रिमंडल के सभी सदस्यों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया तथा सदन में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चर्चा की। इस अवसर पर विष्णु चौधरी, देवेन्द्र तेवतिया, श्यामभवी मिश्रा,मनीष जोशी, सीमा चौधरी, मामराज, स्नेहलता चौधरी, हसनैन, कुलदीप कुमार, शिवानी, नेहा,दीपांशी, प्रियांशु, हर्ष, नाजिया, अजरा, सकलैन, हिमांशी आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक अतुल कुमार शर्मा ने किया।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
