अंतर्राष्ट्रीय
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत आत्म सुरक्षा हेतु ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम
संभल/यूपी :- जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में विकासखंड सम्भल, पवांसा एवं बहजोई के स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बालिकाओं को उनकी आत्मरक्षा हेतु ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का संचालन निरन्तर किया जा रहा है। विकास खण्ड- सम्भल में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रिठाली एवं सम्भल में शिविर के पांचवे दिन, विकास खण्ड पवांसा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पवांसा एवं विकास खण्ड-बहजोई में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिविर के 10वें दिन भी छात्राओं को ताइक्वांडो कोच- रेखा, कृतिका, अनुष्का एवं सुरेश कुमार के द्वारा सभी बालिकाओं को हुक पंच, फेस अटैक, फिंगर अटैक, नी अटैक, फ्रंट-साइड जंप किक, पाम अटैक, नकल पंच के साथ साथ प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे उनके प्रति बहुत परिवर्तन देखने को मिला है। बालिकाओं के द्वारा बताया गया कि अ बवह स्वयं को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत महसूस कर रहे हैं। तथा विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा अच्छे से करेंगे। बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति भी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में छात्राओं के साथ-साथ प्रशिक्षक, विद्यालय की शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहीं।

-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
