Connect with us

अंतर्राष्ट्रीय

खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें लक्ष्य लेकर कड़ी मेहनत करेंगे तो अवश्य ही सफल होंगे जिलाधिकारी *

Published

on

*स्टेडियम में खेल की दृष्टि से सभी सुविधाएं हों , बड़ी प्रतियोगिता भी आयोजित करें , खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर प्रतोयोगिताओं में जीत हासिल कर जनपद प्रदेश और देश का नाम रोशन करें – जिलाधिकारी *

अमरोहा/यूपी:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी जी की अध्यक्षता में अमरोहा के स्पोर्ट्स स्टेडियम माली खेड़ा में जनपद एथलेटिक संघ के तत्वाधान में जूनियर बालक बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया ।जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में का शुभारंभ क्लेपेर बजाकर किया । जिलाधिकारी ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में भी आप सभी बच्चों में जज्बा विद्यमान है आप लोग ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत कर प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करें । आप अवश्य ही मंडल राजकीय और अंतरराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफल हो सकेंगे । कहा की आप इस स्टेडियम का सदुपयोग करें और प्रतिदिन अभ्यास करें आप किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के पहले अधिक से अधिक अभ्यास करें ।स्टेडियम में सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं प्रयास किया जाएगा की शाम की भी प्रतियोगिताएं आयोजित हो सके। आप सभी लोग स्टेडियम में कड़ी मेहनत से प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें और जनपद प्रदेश
देश का नाम रोशन करें । कहा कि यदि खेल को खेल की भावना से खेलेंगे तो अवश्य ही आप सभी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करेंगे । जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में प्रथम द्वतीय तृतीय आने वाले प्रतियोगियों को मेडल पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया ।जिलाधिकारी ने कहा कि हार नहीं मानना है जो इस प्रतियोगिता में सफल नहीं हो सके हैं वह निराश ना हो और अगली प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करें आप अवश्य ही सफल हो सकेंगे ।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुरेंद्र सिंह जी कहा कि स्टेडियम में सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहेगी आप सबकी भी जिम्मेदारी है इसे साफ सुथरा रखें यह आपकी कर्म स्थली है प्रतिदिन अभ्यास करें और प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन करें। स्टेडियम में हैंडपंप और लाइट जैसी अन्य सुविधाएं जल्द ही कराई जाएंगी । प्रतियोगिता 14 और 16 वर्षीय जूनियर बालक और बालिका का आयोजन किया गया।


14 वर्षीय बालक और बालिका एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में ट्रायथलन ग्रुप A में 60 मीटर लम्बी कूद, ऊंची कूद, ग्रुप B, 60 मीटर , लम्बी कूद, बैंक थो , ग्रुप C 60 मीटर , लम्बी कूद और 600 मीटर और किड्स जैवलिन 5 मीटर रनवे के साथ।
16 वर्षीय बालक और बालिका में आयोजित स्पर्धाएं
60 मीटर दौड़, 80 मीटर बाधा दौड़, 600 मीटर दौड़ , ऊंची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक और पेंटाथलन स्पर्धाओं का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में
600 मीटर दौड़ बालक
प्रथम –
द्वितीय-
तृतीय-

600 मीटर दौड़ बालिका
प्रथम – प्रीत सिद्धू
द्वितीय- जाह्नवी
तृतीय- नेहा

ऊंची कूद 14 वर्षीय बालिका
प्रथम – छाया
द्वितीय- विशाखा
तृतीय- सांची
14 वर्षीय बालक ऊंची कूद
प्रथम – पंकज गोला
द्वितीय- शाहिल खान

16 वर्षीय बालक ऊंची कूद
प्रथम – सार्थक त्यागी
16 वर्षीय बालिका
प्रथम – ऋतु गिरि
80 मीटर बाधा दौड़ बालाक
प्रथम – अभिषेक कुमार
द्वितीय- निशान्त
तृतीय- अयान
गोला फेंक 16 वर्षीय
प्रथम – प्रीत कुमार
द्वितीय- युवराज
तृतीय- ध्रुव चाहल
भाला फेंक 16 वर्षीय बालक
प्रथम – मृदुल गोस्वामी
द्वितीय- स्मित गिल को
तृतीय- दक्ष सिंह

लम्बी कूद 16 वर्षीय बालक
प्रथम – सक्षम सिरोही
द्वितीय- निशान्त
प्रतियोगिता का संचालन जिला ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ 0 एम पी शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी देश कान्त त्यागी जी
प्रतियोगिता में जिला एथेलेटिक्स संघ अमरोहा के सचिव प्रभाष चन्द्र त्यागी,
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ0 वीरेन्द्र सिंह सिंह, डॉ 0 संजीव कुमार चौहान, मनीष कुमार त्यागी, देवेन्द्र सिंह, रनदीप सिंह,हरवेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की, दुष्यन्त सिंह, राजदीप सिंह, ओमकारी गुर्जर, अनिल कुमार, एथेलेटिक्स कोच कुलदीप सिंह रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending