Trending
शिक्षक के पुत्र ने जेईई एडवांस की परीक्षा में प्राप्त की सफलता, शिक्षकों में दौड़ी खुशी की लहर
हसनपुर/अमरोहा:- अंबेडकर विकास मंच के पदाधिकारीयों द्वारा कल घोषित हुए जेईई एडवांस के रिजल्ट में श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज में गणित प्रवक्ता मनोज कुमार के पुत्र प्रांजल गौतम ने 1100 रैंक लेकर सफलता हासिल करने पर खुशी का इजहार किया। इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। टीचर्स कॉलोनी हसनपुर निवासी मनोज कुमार श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर में गणित के प्रवक्ता है। कॉलोनी वासियों को उनके होनहार बेटे प्रांजल गौतम द्वारा जेईई एडवांस के कल घोषित हुए परीक्षा फल में 1100 रैंक लेकर सफल होने की सूचना मिली तो कॉलोनी में खुशी का माहौल दौड़ गया। बताया गया कि प्रांजल गौतम शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। उसने पहले ही प्रयास में 1100 रैंक हासिल की है।
अंबेडकर विकास मंच के महासचिव रामवीर सिंह के नेतृत्व में कॉलोनी वासियों ने उनके घर जाकर प्रांजल गौतम को मुंह मीठा कराया और बधाई दी। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। महासचिव रामवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में इस प्रकार छात्रों द्वारा नए कीर्तिमान स्थापित करने पर युवा पीढ़ी को बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। इस उपलब्धि से शिक्षकों में बेहद खुशी है।
इस अवसर पर छोटेलाल प्रधानाचार्य, हरपाल सिंह, विजय सिंह, डॉक्टर नरेश कुमार, जगदीश शरण, सत्येंद्र पाल एडवोकेट, उमेश चंद्र,सोवेन्द्र सिंह, ब्रह्म ज्ञान, बालकिशन सिंह,मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
