Connect with us

अपराध

दबंगों ने दस बीघा गेहूं और सरसों की फसल को जोत कर किया नष्ट

Published

on

मथुरा (राजकुमार गुप्ता):- जनपद के थाना जैत के अंतर्गत ग्राम मघेरा में दबंगों के द्वारा 10 बीघा खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को जोत कर नष्ट कर दिया गया। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

पीड़ित रुपन उर्फ कैला पत्नी अशोक गौतम ने शिकायती पत्र में बताया है कि उसके खेत में सरसों व गेहूं की फसल खड़ी थी जिसे गांव के ही दबंग तरुण, विनोद, अनिल पुत्र राजकुमार, भूपेंद्र, गुलाब, नेत्रपाल,बाबू, भगवान सिंह, पप्पू, निवासी आझइ व कुछ बाहरी लोगों के द्वारा सोमवार के रात्रि को खेत में खड़ी फसल को ट्रैक्टर रोटावेटर से जोत कर नष्ट कर दिया गया है। जब इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच हलका इंचार्ज को सौंप दी गई है। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending