अंतर्राष्ट्रीय
ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने दिया मेडल एवं प्रशस्ति पत्र, कि उज्जवल भविष्य की कामना
अमरोहा/यूपी:- सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर जोया में चल रही दो दिवसीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का समापन जिलाधिकारी
राजेश कुमार त्यागी ने किया।
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में बालक एवं बालिका दोनों में विभिन्न ब्लॉकों से आए विजेता खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । इस जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का समापन जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार त्यागी जी ब्लॉक प्रमुख अमरोहा श्री गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी की उपस्थिति में विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर किया गया । जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। संबोधित करते हुए कहा कि आप सब कड़ी मेहनत के साथ ईमानदारी से खेलों में प्रतिभा कर खेल खेलें अवश्य सफल होंगे। कहा की कोई भी प्रतियोगिता हो उसके पहले अभ्यास करें और लक्ष्य लेकर प्रतियागिता में प्रतिभाग करेंगे तो अवश्य ही सफल होकर जनपद देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे ।
जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को जीवन में शॉर्टकट न अपनाने की सलाह दी गई एवं उन्हें जीवन में कड़ा परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का परिणाम
100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग
प्रथम – निशांत
द्वितीय- सोविन्द्र
तृतीय -उमेश
100 मीटर दौड़ महिला वर्ग
प्रथम -रिया पंवार
द्वितीय -सोनिका
तृतीय – हिमानी
200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग
प्रथम सोविन्द्र
द्वितीय – निशांत
तृतीय उमेश कुमार
200 मीटर दौड़ महिला वर्ग
प्रथम- प्रिया पंवार
द्वितीय- काजोल
तृतीय- खुशी
400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग
प्रथम -वंश
द्वितीय -मोहम्मद बिलाल
तृतीय -जितेंद्र
1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग
प्रथम – आकाश
द्वितीय-जितेंद्र
तृतीय – सौरभ
लम्बी कूद पुरुष वर्ग
प्रथम – मोहित
द्वितीय- आकाश
तृतीय- कोविंद
ऊंची कूद पुरुष
प्रथम – मनु यादव
द्वितीय- मोह्हमद आकिव
तृतीय- अरमान अली
गोला फेंक
प्रथम- विकास
द्वितीय- बलविंदर
तृतीय- मयंक
भाला फेंक पुरुष
प्रथम- चिंदु
द्वितीय- विशाल
तृतीय- प्रीत
चक्का फेंक पुरुष
प्रथम- हार्दिक
द्वितीय- बनवीर
तृतीय- बलविंदर सिंह
कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष
विजेता – हसनपुर
उपविजेता- गजरौला
वालीबॉल प्रतियोगिता पुरुष
विजेता – जोया
उपविजेता- धनौरा

प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में पुरुजीत सिंह, राजकुमार जी, सचिन गन्धर्व जी , रणदीप सिंह जी, सुरेंद्र सिंह जी, देवेंद्र सिंह, अलोक कुमार, जयदीप सिंह, बिक्की कुमार, ओमकारी जी इत्यादि रहे।
प्रतियोगिता के अन्त में जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, निर्णायक मण्डल और खिलाड़ियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने यह भी बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जोन स्तरीय प्रतियोगिता में जोकि बरेली में आयोजित होगी में भाग लेना है। उक्त कार्यक्रम में जिला युवा एवं विकास दल अधिकारी ऋषि कुमार प्रधानाचार्य सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर गुरनाम सिंह, प्रबंधक राजवीर सिंह, एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
