Trending
opration sindoor ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा गांव
रजबपुर/अमरोहा (सब का सपना):- गांव में रविवार को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जिले के महामंत्री चंद्रभान सिंह भाटी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रामनिवास गोला के नेतृत्व में यह यात्रा रजबपुर शिव मंदिर के प्रांगण से शुरू की गई और यात्रा पूरे गांव में घूमती हुई हाईवे पुलिस चौकी रजबपुर पर बड़े उत्साह और सम्मान के साथ संपन्न हुई। मंडल कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए और डीजे के द्वारा देशभक्ति के गाने पर लोगों ने खूब आनंद उठाया।
रामनिवास गोला ने बताया कि पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान सीमा में छिपे आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। पाकिस्तान सेना की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में की गई हमलों की कोशिशें को भारतीय सेना ने विफल कर दिया। सैनिकों ने सैकड़ो ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। चंद्रभान सिंह भाटी ने कहा कि हमारी सेना दुश्मन को जवाब देने से कभी पीछे नहीं हटती है।
दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है। जैसा की हमारी सेन के द्वारा आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया है। यात्रा में रजबपुर मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी संदीप चौधरी महिपाल सिंह चौहान मेघराज सिंह चौहान जितेंद्र सिंह चौहान मनोज कुमार अमित कुमार सत्यदेव हुकम सिंह सोहित गुर्जर सभासद पुष्पेंद्र सैनी कुलदीप प्रजापति बूटे सिंह खंड संचालक जोया सुधीर कुमार नितिन प्रधान जोगिंदर सिंह अमित चौधरी नीरज सैनी केशव नमित सिरोही मनु सिरोही प्रिंस कुमार गोलू भोलू खां निखिल पारस पुष्कर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
