राजनीति
बीजेपी कार्यकर्ताओ को सदस्यता अभियान में भाग लेने के लिए दिलाया संकल्प
सबका सपना/नवरत्न कुमार :- अमरोहा जिले में आगामी एक सितंबर से चलने वाले भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए गांव गांव जाकर बूथ समिति के सदस्यों को सदस्यता अभियान में जुटने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर गांव रूपानंगल में उपस्थित सभापति एवं सदस्यता टोली सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। इनका उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा।कार्यकर्ताओ द्वारा किए गए संगठित प्रयासों द्वारा ही केंद्र व प्रदेश में पार्टी की सरकार बनती आ रही है। एक सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओ को पहले खुद सदस्य बनना है बाद में परिवार और गांव के प्रत्येक 18 वर्ष उम्र पूर्ण होने वाले सदस्यों को 88000022024 पर मिस्ड कॉल कर सदस्य बनाना है। प्रत्येक बूथ पर पार्टी द्वारा दिए गए 200 सदस्यों से कही अधिक सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग करना है क्योंकि मजबूत भाजपा ही मजबूत देश का विकल्प है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष एड सुनील कुमार,नवरत्न कुमार,वीरेन्द्र सिंह, ताराचंद शर्मा, शिवानन्द शर्मा, शिवकुमार, ईश्वर दत्त शर्मा,गोवर्धन, योगेश, थान सिंह , जसवंत, हरजीत, रवि, राजेंद्र, मुकेश, करन सिंह, पंकज, मुकेश एवं कमल आदि उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
